मेरठ। चेंबर ऑफ कॉमर्स रोडवेज में गोल्ड स्टार क्लब द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जन्माष्टमी उत्सव के रूप में इस कार्यक्रम में लोगों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। कुछ महिलाओं ने तो अपने बच्चों को भी श्री कृष्णा बनाकर कार्यक्रम में शिरकत की, जबकि क्लब की सदस्याओं ने भगवान श्री कृष्ण के भजनों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी।