फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना: प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए किसान सेना ने घेरा थाना, कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म किया धरना

सरधना के गांव कुशावली में मारपीट और महिला की सोने की चेन छीनने के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज किसान सेना के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को थाने पर धरना-प्रदर्शन किया। पीड़ित गौतम सोम के अनुसार, छोटी दिवाली के दिन कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी मां अंजू के साथ भी मारपीट की गई और उनके गले से सोने की चेन छीन ली गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने, नियमानुसार जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें