फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में पहली बार डोपिंग जागरूकता कार्यशाला, 22 सितंबर को खिलाड़ियों को किया जाएगा जागरूक

मेरठ जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से मंगलवार, 22 सितंबर को मेरठ में पहली बार डोपिंग जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में खिलाड़ियों को डोपिंग से होने वाले नुकसान और इससे जुड़े विषयों के बारे में जागरूक किया जाएगा। चैंबर ऑफ कॉमर्स बॉम्बे बाजार में होगा आयोजन जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन चैंबर ऑफ कॉमर्स, बॉम्बे बाजार में किया जा रहा है। कार्यक्रम में भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. आनंदेश्वर पांडे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। नाडा के विशेषज्ञ भी होंगे शामिल कार्यशाला में नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। विशेषज्ञ खिलाड़ियों को डोपिंग के नुकसान और इससे जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देकर जागरूक करेंगे। ये रहे मौजूद इस मौके पर आरएसओ जितेंद्र यादव, प्रेम कुमार और सिकोड़ कंपनी से अनुराग त्यागी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें