मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे के रामलीला मैदान में चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुक्रवार को समापन हुआ। अंतिम दिन आयोजित महाआरती में कस्बे के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर गणपति बप्पा की आरती की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरा परिसर गणपति बप्पा के जयघोष से गूंज उठा। आयोजकों ने बताया कि शनिवार को विधि-विधान के साथ गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।