मेरठ। शास्त्री नगर ई-ब्लॉक स्थित श्री श्याम परिवार द्वारा शुक्रवार को महाराणा प्रताप पार्क में प्रथम विशाल श्री खाटू श्याम भजन संध्या एक शाम खाटू वाले के नाम का आयोजन धूमधाम से किया गया। भजन संध्या का शुभारंभ एपेकस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन डॉ. ब्रज भूषण ने उद्घाटन कर किया। विशिष्ट अतिथि शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने खाटू श्याम बाबा की ज्योत प्रज्वलित की। मुख्य अतिथि श्री खाटू श्याम बाबा जी रहे। पार्षद सुमित मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। श्री श्याम बाबा को छप्पन-भोग लगाया गया। सभी भक्तों के लिए भोजन और प्रसाद की व्यवस्था की गई। अमित कुमार गुप्ता ने मंच संचालन किया। गायक अक्षित विशिष्ट ने साथी हमारा कौन बनेगा, तुम ना सुनोगे तो कौन सुनेगा भजन प्रस्तुत किया। अमित कुमार ने सांसों का बना के हार बाबा को चढ़ा दे भजन सुनाया। गोपाल प्रजापति ने आ गया सांवरा भक्तों की किस्मत जगाने को जैसे भजनों से समां बांधा। श्री श्याम परिवार, ई-ब्लॉक शास्त्रीनगर के पदाधिकारी जेपी पाल, मनोज खुराना, सुमन लता, पूजा खुराना आदि लोग उपस्थित रहे।