मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे के रामलीला मैदान में चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्बे के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों ने भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। उनकी आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुति देखकर कस्बे के लोग आनंदित नजर आए।