मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे के रामलीला मैदान में चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव में शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कस्बे के बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।