फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नमामि गंगे अभियान को लेकर सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी का जागरूकता अभियान

मेरठ। सोमवार को नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी व जिला गंगा समिति द्वारा गंगा स्वच्छता एवं प्लास्टिक अवेयरनेस को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी की अध्यक्ष कल्पना पांडेय ने की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव सुभाष पंवार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों को गंगा नदी में प्लास्टिक व कूड़ा न डालने, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने, कूड़े को अलग-अलग करके निस्तारण करने तथा अपने गांव व घाटों को साफ रखने के लिए प्रेरित किया गया। अध्यक्ष कल्पना पांडेय ने कहा कि गंगा हमारी आस्था ही नहीं, जीवनदायिनी भी है। यदि हम प्लास्टिक से गंगा को प्रदूषित करेंगे तो इसका नुकसान आने वाली पीढ़ियों को उठाना पड़ेगा। इसलिए हर व्यक्ति को प्लास्टिक मुक्त गंगा के संकल्प से जुड़ना होगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्लास्टिक का प्रयोग न करने व गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें