मेरठ में अमर उजाला के ‘आभार समर्पण का -सेहत के प्रहरियों को हमारा नमन’ अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में लोगों की शुगर, ब्लड प्रेशर और बीएमआई की जांच की गई। वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रजनी यादव ने मरीजों को परामर्श दिया और फिजियोथेरेपी के महत्व की जानकारी दी। साथ ही फिजियोथेरेपी ट्रीटमेंट पर विशेष छूट भी दी गई।