फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधी समाज ने धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव

मऊ में गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव एवं गुरु पर्व के पावन अवसर पर नगर के कैलाशपुरी स्थित सिंधी गुरुद्वारे में सिंधी समाज द्वारा भव्य पूजन एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारे के महंत गुरु मान सिंह एवं कृष्ण जी महाराज के मुखारविंद से गुरु नानक देव जी की अमृतवाणी का बखान तथा श्री सत्यनारायण स्वामी जी की कथा का वाचन संपन्न हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि गुरु नानक देव जी ने हमेशा मानवता को सत्य और प्रेम की राह पर चलने का संदेश दिया। सिंधी समाज द्वारा पिछले लगभग 75 से 80 वर्षों से इस पावन परंपरा का निर्वहन करते हुए गुरु नानक जी का पूजन किया जा रहा है। धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर भव्य आरती और प्रसाद वितरण किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें