फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ महापर्व पर मऊ के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रविवार को नगर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महादेव घाट, विसर्जन घाट, मड़ैया घाट, बच्चन घाट, हनुमान घाट और बम घाट समेत नगर के प्रमुख सरोवरों पर सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। शाम होते ही व्रती महिलाओं ने घंटों नदी के पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य यानी अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान घाटों पर व्रती महिलाओं के साथ-साथ उनके परिजनों और श्रद्धालुओं का भारी हुजूम देखने को मिला। वहीं, नगर के ब्रह्मस्थान पोखरी पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना और अर्घ्य देने के लिए पहुंचे, जिससे पूरा परिसर छठ मैया के पारंपरिक गीतों से गूंज उठा। पूजा में शामिल व्रती महिलाओं ने अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि छठ मैया की असीम कृपा और आशीर्वाद से ही उन्हें यह कठिन निर्जला व्रत रखने का सौभाग्य प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि देखने में यह व्रत भले ही कठिन लगता हो, लेकिन छठी मैया के आशीर्वाद से सब कुछ स्वतः ही सरल और सफल हो जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें