वृंदावन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा-वृंदावन दौरे को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बृहस्पतिवार को गुरुवार को वृंदावन स्थित स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में सपेरा समाज के लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना की सौगात देंगे। इस दौरान सपेरा समाज के 321 लाभार्थियों को योजना का लाभ प्रदान किए जाने की जानकारी है। मुख्यमंत्री सपेरा समाज के प्रतिनिधि मंडल को सम्मानित भी करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर लाभार्थियों के बैठने और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।