फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राधाष्टमी पर जैत में सजा कुश्ती दंगल, महिला पहलवान सलोनी ने सोनू को दी पटखनी

मथुरा के चौमुहां में राधाष्टमी के उपलक्ष्य में गांव जैत में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे पहलवानों ने सैकड़ों छोटी-बड़ी कुश्तियों में दमखम दिखाया। पहलवानों के रोमांचक दांव-पेच देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे। दंगल में महिला पहलवान की कुश्ती विशेष आकर्षण का केंद्र रही। महिला पहलवान सलोनी का मुकाबला सोनू के साथ 5100 रुपये की इनामी कुश्ती में हुआ। महिला पहलवान सलोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोनू को परास्त कर कुश्ती अपने नाम कर ली। मुकाबले के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर दोनों पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। दंगल की अंतिम दो कुश्तियां 2.51 लाख रुपये की इनामी रहीं। पहली कुश्ती देवा और संजय व विक्रम और श्यामवीर के बीच हुई। दोनों कुश्ती में पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए खूब जोर आजमाइश की, लेकिन निर्धारित समय तक कोई निर्णायक परिणाम नहीं निकला और कुश्ती बराबरी पर छूट गई। दंगल में कारे बाबा, राहुल वृंदावनिया, समाजसेवी विष्णु सिसोदिया और धर्म सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजक ठाकुर तेजपाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचल में कुश्ती की परंपरा को जीवित रखने और युवा पहलवानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दंगल का आयोजन किया गया है। इस दौरान श्यामबिहारी, सुधीर सिंह, दीपक सिंह, विष्णु सिंह, कुलदीप, सुभाष, पवन वार्ष्णेय, भगवान सिंह, सुंदर सिंह, रतन पहलवान, पुष्पेंद्र एडवोकेट, अमर सिंह और दाणवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें