फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण संपन्न, 23 अक्तूबर को डाले जाएंगे वोट

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज सभागार में मतदान कार्मिकों, माइक्रो ऑब्जर्वरों, सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेटों और नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस सत्र में 42 पोलिंग पार्टियों के लगभग 168 कार्मिकों को चुनावी नियमों की बारीकियां समझाई गईं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए 07 जोनल मजिस्ट्रेट, 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 41 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को हिदायत दी कि आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और किसी भी समस्या के समाधान के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी से तुरंत संपर्क करें। जनपद में स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 15-15 मतदान केंद्र तथा 19-19 मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जहां 23 अक्तूबर 2026 को मतदान और 27 अक्तूबर को मतगणना होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें