फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शिक्षक पति के दूसरी शिक्षिका से संबंध के आरोप पर स्कूल में हंगामा

मथुरा के मांट विकास खंड मांट के एक सरकारी स्कूल में बुधवार सुबह शिक्षक के दूसरी शिक्षिका से संबंध होने के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हुआ। शिक्षक की पत्नी अपने माता-पिता के साथ स्कूल पहुंची और पति पर दूसरी शिक्षिका से संबंध होने का आरोप लगाया। इस दौरान शिक्षक और उसके ससुर के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि शिक्षक ने स्कूल के बाहर पत्नी और ससुर के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद विवाद स्कूल परिसर में पहुंच गया। यहां भी शिक्षक की पत्नी और उसके परिजनों ने हंगामा किया। पत्नी का आरोप था कि उसके पति के इसी स्कूल में तैनात एक अन्य शिक्षिका से संबंध हैं। इसी बात को लेकर वह अपने माता-पिता के साथ स्कूल पहुंची थी। स्कूल में हंगामा होने से काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें