रक्षाबंधन पर्व पर मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बलदेव में श्री दाऊजी महाराज मंदिर पहुंचकर अपने आराध्य व बड़े भाई मानते हुए श्री दाऊजी महाराज के दर्शन किए। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्री दाऊजी महाराज को राखी भेंट कर मनौती मांगी। उमा भारती का श्री दाऊजी महाराज से विशेष आत्मीय व भावनात्मक जुड़ाव है। वह श्री दाऊजी महाराज को अपना बड़ा भाई मानती हैं, प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन व भैयादूज पर मंदिर पहुंचकर बड़े भाई के रूप में पूजा-अर्चना एवं दर्शन करती हैं। इसी परंपरा को निभाते हुए वह रक्षाबंधन पर श्री दाऊजी मंदिर पहुंचीं, श्रद्धा के साथ श्री दाऊजी महाराज को राखी अर्पित कर बहन के रूप में उनका आशीर्वाद लिया।