मथुरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद में रविवार सुबह मिट्टी से भरा तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई नहीं था। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली टाउनशिप की ओर से औरंगाबाद की तरफ आ रहा था। इसी दौरान सोमवार दोपहर को चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसा। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जुट गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि औरंगाबाद मेन मार्केट में दिनभर भारी वाहनों का आवागमन रहता है। बाजार में दुकानों के सामने और सड़क किनारे लोगों की आवाजाही होने के कारण हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है।