फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सर्द मौसम में गरमाया मूंगफली का कारोबार, ठेलों से दुकानों तक सजे बाजार।

मथुरा। सर्दी बढ़ने के साथ ही बाजार में मूंगफली की मांग तेजी से बढ़ गई है। शहर की फुटकर दुकानों से लेकर सड़क किनारे लगे ठेलों तक मूंगफली की दुकानें सजी नजर आ रही हैं। शाम ढलते ही बाजारों में भुनी मूंगफली की सोंधी खुशबू लोगों को अपनी ओर खींच रही है। बाजार में भुनी और कच्ची मूंगफली, दोनों की बिक्री में तेजी आई है। सर्दियों में मूंगफली को सेहत और स्वाद का साथी माना जाता है, इसलिए परिवार सहित लोग इसे बड़ी मात्रा में खरीद रहे हैं। इससे सर्दियों के कारोबार को भी उछाल मिला है। किराना बाजार और मंडियों में मूंगफली की आवक बढ़ी है, हालांकि कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। राजस्थान की मंडी में मूंगफली का भाव 7500 से 9500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक्री की जा रही है। स्थानीय स्तर पर भुनी हुई मूंगफली 160 से 180 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रही है। दुकानदार राजेश और मुकेश ने बताया कि ठंड बढ़ते ही ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ है। उनके अनुसार शाम के समय सबसे अधिक बिक्री होती है और आने वाले दिनों में मांग और बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें