नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि बैंक कॉलोनी में जल्द ही लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। सीसी सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय निवासियों को आवागमन में सहूलियत होगी। सड़क की स्थिति बेहतर होने से लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। शनिवार को चेयरमैन ने सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारम्भ करने के बाद कहा कि नगर का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। विकास कार्यों के मामले में किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है। विष्णु सैनी सभासद विष्णु सैनी, धर्मेंद्र सैनी, लक्ष्मीनारायण चंदेल, दिनेश सैनी, भगवत प्रसाद, गोपाल शर्मा, चर्तुभुज शर्मा, गिर्राज शरण, कुक्की पालीवाल, रूपक, लोकेश, राजेश चौधरी आदि थे।