फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई मॉडलों से प्रतिभा

मथुरा के कोसीकलां में विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की भावना विकसित करने के उद्देश्य से दून इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्धाटन निदेशक मनीष अग्रवाल, पंकज विज ने किया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई आकर्षक आर्ट गैलरी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। वहीं योग प्रदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों ने शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक एकाग्रता और अनुशासन का सुंदर परिचय दिया। विज्ञान, गणित, कंप्यूटर, एआई और रोबोटिक्स के विभिन्न प्रोजेक्ट्स एवं मॉडल्स के माध्यम से विद्यार्थियों ने जटिल अवधारणाओं को सरल और रोचक तरीके से समझाया। विज्ञान के विशेष ‘मैजिक शो’ कॉर्नर ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, जहां विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सिद्धांतों और प्रयोगों के आधार पर ऐसे रोचक प्रदर्शन किए, जो देखने में जादू जैसे प्रतीत हो रहे थे। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गर्ल्स म्यूजिकल बैंड भी विशेष आकर्षण रहा। छात्राओं ने विभिन्न वाद्ययंत्रों पर शानदार संगीत प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय दिया। निदेशक मनीष अग्रवाल ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान को व्यावहारिक रूप देने का अवसर प्रदान करती है। ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, समस्या समाधान और नई चीजें सीखने की जिज्ञासा विकसित करते हैं। प्रधानाचार्या विज्या शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। अनिल कुमार, मनीषा शर्मा, पुर्विका आर्या, सनी धाकड़, नीरज शर्मा, लवी गुप्ता, विनय आदि का योगदान रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें