फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गिरिराज महाराज की भक्ति में रंगे सांसद अक्षय यादव, पैदल की गोवर्धन परिक्रमा; दानघाटी में किया दुग्धाभिषेक

गोवर्धन। धर्मनगरी गोवर्धन में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी से फिरोजाबाद सांसद अक्षय यादव पहुंचे। उन्होंने गिरिराज महाराज की भक्ति और आस्था के साथ पूजा-अर्चना कर पैदल परिक्रमा की। सांसद के गोवर्धन पहुंचने से परिक्रमा मार्ग पर धार्मिक माहौल नजर आया। उन्होंने गिरिराज महाराज से देश-प्रदेश में सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। पैदल परिक्रमा के दौरान अक्षय यादव ने गिरिराज जी के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन किए और परिक्रमा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक वातावरण का अनुभव किया। इसके बाद वह प्रसिद्ध दानघाटी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने गिरिराज प्रभु का दूध से अभिषेक किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें