फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: त्योहारों पर बाजारों में मुस्तैद रही पुलिस, किया फ्लैग मार्च

मथुरा। दीपावली और उससे जुड़े त्योहारों के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुस्तैद रही। कृष्णानगर चौकी पुलिस और एंटी रोमियो-मिशन शक्ति महिला पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों में पैदल फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान व्यापारियों और दुकानदारों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस टीम ने बाजारों में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की। चांदी और आभूषणों की दुकानों का निरीक्षण कर व्यापारियों को सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। फ्लैग मार्च का उद्देश्य धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और यम द्वितीया सहित त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना रहा। इस दौरान चौकी प्रभारी संदीप सिंह, महिला थाना प्रभारी डेजी पवार सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें