फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्रीकृष्ण रूपसज्जा प्रतियोगिता में कान्हा के स्वरूप में पहुंचे नन्हे-मुन्ने

मथुरा में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्णगंगा, लाल दरवाजा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को श्रीकृष्ण रूपसज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी बाल कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सजकर शामिल हुए। बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा, मुकुट, मोरपंख और बांसुरी के साथ भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को जीवंत किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का उत्सवी माहौल नजर आया। बच्चों ने कृष्ण भजनों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की।बच्चों के उत्साह को देखते हुए अभिभावक और विद्यालय परिवार भी खासा उत्साहित रहा। विद्यालय समिति की सह व्यवस्थापिका चारू सिंघल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। आज की पीढ़ी को संस्कृति के साथ आध्यात्म को समझना होगा। विद्यालय परिवार ने अभिभावकों से भी कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। इस दौरान अध्यक्ष महेश चंद अग्रवाल, व्यवस्थापक हरीश भाटिया, प्रधानाचार्य दीपेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष हर्ष कुमार अग्रवाल, उपासना अग्रवाल, प्रियंका खंडेलवाल आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें