फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा के कस्बा फरह में धूमधाम से हुआ गणपति विसर्जन

मथुरा में फरह में धूमधाम से गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। ढोल नगाड़ों की थाप गजानन के भक्तों को नाचने पर मजबूर कर रही थी। युवाओं में खासा जोश दिखाई दे रहा था। महिलाएं एक दूसरे को गुलाल लगा रहीं थीं। कस्बा फरह में गणपति विसर्जन यात्रा का शुभारम्भ सुबह 9 बजे से हुआ। दोपहर तक विभिन्न पण्डालों के गणपति को श्रृद्धालु सलेमपुर स्थित यमुना नदी के किनारे बने कुण्ड तक विसर्जन के लिए ले जाते नजर आए। कस्बा फरह के अलावा देहात क्षेत्र में भी गणपति विसर्जन की धूम रही। विसर्जन को ले जाते समय समितियों द्वारा प्रसाद के रुप में लड्डू, फल, बिस्किट, आदि वितरित किया गया। इस दौरान मुकन्द अग्रवाल, नीरज गर्ग, मोहन वर्मा, अशोक गुप्ता, यश सिंघल, गगन सिंघल, आयुष आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें