फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नकली नोटों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन दबोचे

मथुरा में रिफाइनरी पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिए एक लाख असली नोट के बदले पांच से सात लाख रुपये के मनोरंजन बैंक के नकली नोट थमाने वाले एक ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए लवकुश, ब्रजमोहन उर्फ इक्का और अनिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 31 लाख रुपये के नकली नोट, 32 हजार रुपये नकद, एक स्विफ्ट कार, लैपटॉप और चाकू बरामद किया है। यह गैंग बच्चों के खेलने वाले नोटों की गड्डियों में ऊपर असली नोट रखकर लोगों को ठगता था। मामले का दिलचस्प मोड़ तब आया जब एक वादी ने 4 किलो चांदी और 1 लाख रुपये ठगे जाने की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस जब बताए गए पते पर पहुंची तो वहां चांदी की नहीं बल्कि एक नमकीन की दुकान मिली। एसपी क्राइम श्वेता यादव ने बताया कि इसी फर्जी पते के आधार पर पुलिस ने पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें