फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा जिला अस्पताल में मनाई गांधी-शास्त्री की जयंती

मथुरा में महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। चिकित्सकों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को स्मरण किया। इस अवसर पर महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और ‘जय जवान, जय किसान’ के आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज अग्रवाल, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ धनगर, डॉ. दिवेंद्र अग्रवाल, डॉ. दिवेन मोहन, डॉ. रमेश चंद्र, डॉ. एसपी शर्मा सहित चिकित्सक एवं अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें