कोसीकलां में सराफा बाजार स्थित ज्वेलर के शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस एक शोरूम के कर्मचारियों को पकड़ लिया। पूर्व में शोरूम में काम कर चुके कर्मचारी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। कर्मचारी ने शोरूम से करीब 10 किलो स्वर्ण आभूषण और 15 लाख की नकदी कर्मचारी पप्पू ने चोरी की थी। उसने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने पप्पू को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से करीब 7 किलोग्राम के स्वर्ण आभूषण बरामद किए है। हालांकि इस मामले में पुलिस शाम तक घटना का पर्दाफाश कर सकती है।