मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांवगडाया लतीफपुर में शुक्रवार दोपहर उदल और बृजेश दो झोपड़ियो में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने लकड़ी की बुग्गी और एक खोखे को अपनी चपेट में ले लिया। बृजेश की भैंस भी झोपड़ी में बंधी थी। आग की चपेट में भैंस भी आ गई और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जानकारी की जा रही है।