फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: समय पर उपचार से दी जा सकती है रेबीज को माैत, चिकित्सकों ने किया जागरूक

विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय में सोमवार को रेबीज की रोकथाम और बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अस्पताल आने वाले मरीजों, चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को कुत्ता, बन्दर के काटने के बाद बरती जाने वाली सावधानियों और समय पर एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज अग्रवाल ने कहा कि रेबीज घातक बीमारी है, लेकिन समय पर उपचार और बचाव के उपाय अपनाकर इससे होने वाली मौतों को रोका जा सकता है। कुत्ते या किसी अन्य संक्रमित पशु के काटने पर लापरवाही न बरतें और तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेकर आवश्यक पोस्ट-एक्सपोजर प्रोफाइलेक्सिस (पीईपी) कराएं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2030 तक रेबीज उन्मूलन के लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जागरूकता और रोकथाम गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ धनगर, डॉ. एसपी शर्मा, एआरवी के नोडल अधिकारी डॉ. अमन कुमार समेत चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें