मथुरा के बलदेव में राधाष्टमी पर ब्रज के राजा श्री दाऊजी महाराज के मंदिर में शनिवार को धार्मिक आयोजनों की धूम रही। मंदिर में भगवान श्री दाऊजी महाराज का भव्य महाभिषेक हुआ, भव्य श्रृंगार धारण हुए। विशाल छप्पन भोग सजाया गया, फूल बंगला सजाया गया। मंदिर आकर्षक ढंग से सजाया गया। छप्पन भोग के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भजन संध्या में प्रख्यात कलाकारों ने प्रस्तुत किए, भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। मुख्य अतिथि राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने श्री दाऊजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम में महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता चौहान ने दर्शन किए, मध्यप्रदेश नव नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, कांग्रेस कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष परमेत्री पटेल, उपराष्ट्रपति सलाहकार दीपेंद्र सिंह आदि ने दर्शन किए। सेवायत गणेश पांडेय, शुभम पांडेय, राहुल पांडेय ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी, मांगो त्यागी, अभिषेक मिश्रा, पं. करण शर्मा, वीरेंद्र सिंह, आस मोहम्मद, नकुल शर्मा, देवेंद्र, बंटी अग्रवाल आदि थे ।