मथुरा। लोक आस्था के महापर्व छठ को भव्य और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए वृंदावन के जुगल घाट पर नगर निगम के अधिकारियों और पूर्वांचल समिति मथुरा के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। अपर नगर आयुक्त नीरज शर्मा, नगर निगम के इंजीनियर, सफाई विभाग के प्रभारी और महंत मोहिनी बिहारी शरण ने तैयारियों को परखा और घाट पर पर्याप्त रोशनी व पुख्ता स्वच्छता सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।