सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को मथुरा के बलदेव ब्लॉक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 25 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। इसमें 14 लोगों ने रक्तदान किया। शुभारंभ विधायक पूरन प्रकाश व जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने फीता काटकर किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी प्राजक्ता त्रिपाठी, वीडीओ नेहा रावत, सीएचसी प्रभारी डाॅ बिजेंद्र सिंह सिसोदिया, सत्यपाल चौधरी, प्रमोद भरंगर, वीरपाल सिंह भरंगर, आकाश चौधरी, अनिल चौधरी, सुरेश तरकर, बलदेव नरेंद्र गोयल, नारायण पांडेय, चेतन्य उपाध्याय, बबलू सोनी, रिंकू सोनी, देवकी कौशिक, राधिका चौधरी, प्रेमलता पोनिया, मनोज चौधरी, कुनकुन मिश्र व ब्लॉक एवं अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा ।