फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एक रन से जीतकर बल्देव बना एकता कॉरपोरेट कप का चैंपियन

एकता कॉरपोरेट प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। ब्लॉक-11 बल्देव ने राइजिंग रेंजर्स चौमुहां को एक रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। बेहतरीन प्रदर्शन करने पर जगदीश अग्रवाल को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। टॉस जीतकर राइजिंग रेंजर्स चौमुहां ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए ब्लॉक-11 बल्देव ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 183 रन बनाए। जगदीश अग्रवाल ने 54 गेंदों पर 84 रन की शानदार पारी खेली। इसमें 11 चौके और दो छक्के शामिल रहे। योगी चौधरी ने 35 और प्रवीण कुमार ने नाबाद 15 रन बनाए। राइजिंग रेंजर्स की ओर से भीम परमार ने तीन और जेपी सिंह ने दो विकेट लिए। 184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग रेंजर्स की टीम आठ विकेट पर 182 रन ही बना सकी। जेपी सिंह ने 49, रिंकू सिंह ने 33, नेपाल सिंह ने 26 और भीम परमार ने नाबाद 22 रन बनाए। ब्लॉक-11 बल्देव की ओर से नेपाल ने दो, जबकि मंटू, अजीत चौधरी और वीरेंद्र सिंह ने एक-एक विकेट लिया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले जगदीश अग्रवाल को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने पांच मैचों में 336 रन बनाए। जेपी सिंह को बेस्ट बल्लेबाज, डॉ. निक्क को बेस्ट गेंदबाज और सात कैच लेने वाले भीम परमार को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार मिला। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि एमएलसी प्रतिनिधि ठाकुर उमेश प्रताप सिंह के अलावा खजान सिंह, जवाहर सिंह, सुभाष प्रधान, गजेंद्र सिंह मास्टर, डॉ. संदीप चौधरी, नरेंद्र ठाकुर, राजेश मीना और वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें