नोएडा के बिलासपुर में आयोजित चौथी परमाली मेमोरियल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक जीते। खिलाड़ियों की सफलता पर खेल संघ के पदाधिकारियों ने खुशी जताई। अकादमी के सचिव गोविंद अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में कुशाग्र चौधरी, गौरव सिंह और अवन्या सोलंकी ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि अभी सारस्वत और नित्यांत चौहान ने रजत पदक हासिल किए। संघ के अध्यक्ष योगेश राठौड़ ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता में प्रशिक्षकों के साथ माता-पिता का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। उनके सहयोग और प्रोत्साहन से ही खिलाड़ी आगे बढ़ते हैं। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को शुभम कुमार, भूपेंद्र मिश्रा, दीपक चौधरी, प्रीति सोलंकी और नीलम चौधरी ने बधाई दी है।