एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतकर देश और जनपद का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी राम रतन सिंह का शनिवार को गणेशरा स्थित स्व. मोहन पहलवान स्टेडियम में स्वागत और सम्मान किया गया। एशियन पैरा गेम्स 2026 में राम रतन सिंह ने पुरुषों की डिस्कस थ्रो की एफ-51 स्पर्धा में 10.35 मीटर दूर चक्का फेंककर कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भारत के साथ मथुरा का गौरव भी बढ़ा है। सम्मान समारोह में उप जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह, कमल किशोर सुमन, एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह, कोच दलवीर कौन्तेय, दिनेश चंद, पवन कुमार शर्मा, विनोद यादव, प्रकाश सिंह, वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह परिहार और उमाशंकर गौतम मौजूद रहे।