फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में अधिवक्ता प्रीमियर क्रिकेट लीग 11 अक्तूबर से होगी शुरू

अधिवक्ता प्रीमियर क्रिकेट लीग (एपीसीएल) की ट्रॉफी का अनावरण बृहस्पतिवार शाम हाईवे स्थित होटल में किया गया। समारोह में जिला न्यायाधीश विकास कुमार मुख्य अतिथि रहे। बार एसोसिएशन अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह और सचिव मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। एपीसीएल अध्यक्ष चौधरी कृष्ण वीर सिंह और सचिव राकेश यादव ने जिला न्यायाधीश का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि एडीजे प्रथम अजय पाल, एसीजेएम द्वितीय परविंदर सिंह सिरसा, एडीजे तृतीय राजेश पराशर, सीजेएम नितिन दीक्षित, सिविल जज जूनियर डिविजन प्रत्यूष मिश्रा और पूर्व अध्यक्ष प्रदीप शर्मा का भी समिति पदाधिकारियों ने स्वागत किया। समारोह में एपीसीएल के संरक्षक नंदकिशोर उपमन्यु, उमाशंकर शर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, भुवन भूषण कमल, शैलेश दुबे और सोनाराम अग्रवाल समेत सभी टीमों के कप्तानों का भी अभिनंदन किया गया। एपीसीएल सचिव राकेश यादव ने बताया कि लीग का उद्घाटन 11 अक्टूबर रविवार को जमुनापार स्थित सीएई क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह है और सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। समारोह में समिति के उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, ऑडिटर गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष नितिन कटारा, संयुक्त सचिव पुरुषोत्तम सिंह, मीडिया प्रभारी माधव गौतम सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें