फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राजकीय व निजी आईटीआई प्रथम चरण के प्रवेश जारी, चार सितंबर है अंतिम तिथि

मथुरा जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गोवर्धन, नंदगांव एवं मथुरा में प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अभ्यर्थी 4 सितंबर (अंतिम तिथि) तक संस्थान में पहुंचकर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं। अब तक गोवर्धन और नंदगांव में 50–60 तथा मथुरा आईटीआई में 100 से अधिक अभ्यर्थी जानकारी व प्रवेश के लिए उपस्थित हो चुके हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए तीनों संस्थानों में हेल्प डेस्क बनाई गई है। प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाल ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेज अधूरे हैं, वे उन्हें शीघ्र पूरा कर सीट लॉक कराएं। मनपसंद ट्रेड न मिलने पर अभ्यर्थी नियमानुसार सीट फ्लोट कर अगले राउंड में भाग ले सकते हैं। संस्थान प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना हाईस्कूल अंकपत्र, टीसी, जाति, आय व चिकित्सा प्रमाण-पत्र, आवंटन पत्र और फोटो जैसे मूल दस्तावेजों के साथ तुरंत संपर्क करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें