फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'ट्रेन ऑन डिमांड' ने किया सफर आसान, स्टेशन पर नहीं जुटने दी भीड़

दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ट्रेन ऑन डिमांड योजना कारगर साबित हो रही है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक दर्जन ट्रेनों का संचालन किया है। इन ट्रेनों के चलने से नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम हुआ है। मथुरा जंक्शन पर भी यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिली है। त्योहारी सीजन में घर जाने और वापसी करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में रेलवे ने 15 नवंबर तक विशेष ट्रेनों का संचालन करने की व्यवस्था की है। इन ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिल रही है। इसके अलावा चार ट्रेनों का विस्तार किए जाने से भी भीड़ प्रबंधन में सहूलियत हुई है। इटावा, मैनपुरी, झांसी और खजुराहो सहित विभिन्न स्थानों से मेमू सीधी रेल सेवा उपलब्ध होने से यात्रियों को राहत मिली है। मंगलवार को मथुरा जंक्शन से कुल 67532 यात्रियों का आवागमन दर्ज किया गया। इसके बावजूद अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से स्टेशन पर अनियंत्रित भीड़ की स्थिति नहीं बनी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं जारी रहेंगी। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें