फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भाई दूज पर चलाई गईं 40 अतिरिक्त बसें

मथुरा में भाई दूज पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने 40 अतिरिक्त बसों का संचालन किया। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए प्रमुख मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई। इनमें बरेली, जयपुर, कानपुर और लखनऊ मार्ग प्रमुख रहे। भाई दूज पर बहनों के घर जाने और त्योहार मनाने के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई। सुबह से ही बसों में यात्रियों की भीड़ नजर आई। बस अड्डों पर भी यात्रियों की आवाजाही बढ़ी रही। कई मार्गों पर नियमित बसों में सीटें भरने के बाद यात्रियों को अगली बस का इंतजार करना पड़ा। इस स्थिति को देखते हुए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराईं। डिपो प्रभारी विवेक अहिरवार ने बताया कि यात्रियों की संख्या के अनुसार प्रमुख मार्गों पर बसों का संचालन कराया, ताकि किसी एक मार्ग पर यात्रियों का दबाव अधिक न हो। अतिरिक्त बसों के संचालन से यात्रियों को राहत मिली। परिवहन निगम का प्रयास रहा कि त्योहार के दौरान यात्रियों को समय से बसें मिलें और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में असुविधा न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें