फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रंग-बिरंगी रोशनी से रोशन होंगे मंदिर, बिखरेगी फूलों की खुशबू

मैनपुरी में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल दिखाई देने लगा है। श्रद्धालु अपने आराध्य लड्डू गोपाल के भव्य श्रृंगार और स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। बाजार में दुकानों पर कान्हा के लिए आकर्षक झूले, पोशाक, बांसुरी, मुकुट, माला सहित पूजन सामग्री की खरीदारी ने रफ्तार पकड़ ली है। वहीं, शहर के मंदिरों में भी जन्माष्टमी की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी व फूलों से सजाया जा रहा है। बाहरी जनपदों से आए कारीगर मंदिरों की सजावट को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर झांकियां सजाने की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें