घिरोर/मैनपुरी बाईपास पर सुवह टहल रहे लोगो ने एक शीशम के पेड़ के नीचे लगभग 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा देख कर सनसनी फैल गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुंचने के पश्चात फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच करने के पश्चात शव को मोर्चरी पर भेजा है। कस्बा के अलालपुर तिराहे के बाईपास मैनपुरी जाने वाले मार्ग की तरफ मंगलवार सुबह टहल रहे लोगो ने देखा कि एक अज्ञात युवक उम्र लगभग 23 वर्षीय का शव शीशम के पेड़ के नीचे पड़ा है। गले में आधा पीला गमछा और आधा शीशम की डाल पर लटक रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि युवक द्वारा फांसी लगाने के वाद गमछा टूट कर गिर पड़ा है। या किसी के द्वारा हत्या कर शव फेंका गया है। शव सुवह देखने के वाद घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज राम किशन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी फॉरेंसिक को दी । सूचना मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।