मैनपुरी। मौसम में लगातार बदलाव के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संचारी रोगों से पीड़ित सैकड़ो मरीज जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या ओपीडी में देखी जा रही है। चिकित्सकों के पास जाने से पहले मरीज को पर्चा काउंटर की लाइन में खड़ा होकर काफी इंतजार भी करना पड़ रहा है।