मैनपुरी के श्मशान घाट रोड स्थित मैदान पर मंगलवार को अंडर-16 रॉयल प्रीमियर लीग का शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी आलोक गुप्ता और चेतन चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। मैच में मैनपुरी फोल्कन्स ने टॉस जीतकर मैनपुरी किंग्स की बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। आयोजक देव यादव ने बताया कि लीग में प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे।