मैनपुरी के नारायणी सेवा संस्थान की ओर सिरसागंज रोड स्थित नारायणी मंदिर पर नंद उत्सव धूमधाम से मनाया गया। संस्था के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। भजनों पर सखियां भक्तिमय लीन होकर झूमीं। भगवान श्रीकृष्ण और लड्डू गोपाल की सुंदर झांकी ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी के पूजन के साथ हुआ। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।