मैनपुरी में श्री अयोध्यावासी वैश्य समाज के तत्वावधान में करहल रोड स्थित श्री दाऊजी महाराज मंदिर में श्री दाऊजी महाराज (बलदेव छठ) का जन्मोत्सव श्रद्धाभाव से मनाया गया। मंदिर में भगवान श्री दाऊजी महाराज का मनमोहक श्रृंगार किया गया, आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। दोपहर 12 बजे भगवान श्री दाऊजी महाराज को पंचामृत स्नान कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान की आरती की और महिलाओं द्वारा घर से बनाकर लाए गए स्वादिष्ट पकवान का भोग लगाया गया।