फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर किया संकल्प यात्रा का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों के उपलक्ष में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही बाइक रैली का गुरुवार को मैनपुरी के कुसमरा में स्वागत किया गया। जनपद में जिलाध्यक्ष ममता राजपूत के नेतृत्व में संकल्प यात्रा का शुभारंभ हुआ। यादव नगर चौराहे पर चेयरमैन प्रतिनिधि विनय प्रताप सिंह सिसौदिया उर्फ राजाबाबू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साधारण जीवन जीते हुए प्रदेश से लेकर देश तक जनसेवा का कार्य किया है। उनका सेवा और राष्ट्र निर्माण का कार्य सभी के लिए प्रेरणादायक है। इस मौके पर ओमजी दुबे, विशाल वाल्मीकि, प्रदीप तिवारी, विनय शुक्ल, विनोद चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें