आनंदनगर में जलभराव की समस्या को लेकर बच्चों की अपील पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद रविवार सुबह नगर पंचायत आनंदनगर की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से जल निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की। इससे जलभराव की समस्या दूर करने की दिशा में पहल की गई। वहीं, सड़क पर आवागमन सुचारु बनाए रखने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई इस पहल से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।