पिपरदेउरा स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। नपा अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने नेहरू नगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर और श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में विधिविधान से पूजा-अर्चना कर नगरवासियों के सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।