प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर भाजपा की ओर से जिले में सेवा, स्वच्छता, रक्तदान, वृक्षारोपण और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।