बृजमनगंज क्षेत्र में मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान 35 वर्षीय रमेश राप्ती नदी में डूब गए। घटना के बाद गोताखोरों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। युवक के डूबने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।